फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नहटौर मार्ग का रेल फाटक 15 दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नहटौर मार्ग पर रेलवे फाटक के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइन पर मरम्मत कार्य चलने के कारण पिछले लगभग पंद्रह दिन से रेलवे फाटक बंद पड़ा है। लाइन पार जाने वाले लोगों को लंबी दूरी तय कर ओवरब्रिज व जैतरा रेलवे फाटक से होकर गुजरना पड़ रहा है। दरअसल धामपुर में तहसील सहित कई प्रमुख विभागों के कार्यालयों को जाने वाले लोग इसी रेलवे फाटक से होकर गुजरते हैं। फाटक बंद होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत दूर दराज के गांवों से आने वाले लोगों को हो रही है। किराए के वाहन, रिक्शा व मेट्रो आदि से आने वालों लोगों को फाटक पर उतरकर ही पैदल जाना पड़ता है। रिक्शा चालक उनसे मनमाने तौर पर पैसे वसूल रहे हैं। शिकायत करने पर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के राहुल गुप्ता, प्रशांत कुमार, पुष्पेंद्र आदि का कहना है कि पहले 12 मार्च तक के लिए फाटक को बंद किया गया था। लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी फाटक नहीं खोला गया। उधर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि लाइन पर युद्धस्तर से कार्य किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होते ही फाटक को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें