नहटौर व महमूदपुर कामिल को किया हॉटस्पॉट मुक्त
नहटौर/हीमपुर दीपा। नहटौर व गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा के हॉटस्पॉट एरिया की सील को हटा दिया गया है।
गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा में सात व नहटौर थाने में तैनात एक दरोगा के कोरोना संक्रमित मिलने पर गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा व नहटौर थाने के एक किलोमीटर के एरिया को सील कर हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया था। 26 दिन बाद हॉटस्पाट खुलने के बाद बैंक व शराब की दुकानें भी खुल गई। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि हॉटस्पाट एरिया की सील खोल दी गई है। उधर हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रेहरा व नसीरपुर शेख को पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार रात्रि को हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया है। इन दोनों गांव में 19 अप्रैल 2020 को कोरोना पॉजिटिव के दो अलग -अलग मरीज मिले थे। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने 20 अप्रैल को दोनों गांव को हॉटस्पॉट कर दिया था। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार त्यागी का कहना है कि सभी लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंगे। उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।