फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

विज्ञापन
शिवाला कलां के सेवा धाम महिला महाविद्यालय रतनगढ़ के वार्षिकोत्सव पर प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
विज्ञापन

नगीना/शिवाला कलां। लाला राधेश्याम अकादमी में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शनिवार शाम आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापिका कमला देवी अग्रवाल ने संस्थापक स्वर्गीय लाला राधेश्याम अग्रवाल के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से हुआ। छात्राओं के ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए शिव शंभू नृत्य को जमकर सराहा गया। वहीं घृताचि गुप्ता को बीते वर्ष इंटर परीक्षा में रीजन में स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र और 2100 रुपये का चेक दिया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक संजीव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सीमा अग्रवाल मोना अग्रवाल, प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल, रीना त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाला कलां में रविवार को सेवा धाम महिला महाविद्यालय रतनगढ़ में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रुमाल सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक मास्टर छोटे सिंह व प्रधानाचार्या डॉ. विपिन लता ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में रचना, तनु, मीनू, कनिष्का, सुहानी, रिया, मनी, श्रद्धा, शिवानी, खुशबू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें