नगीना में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग व अन्य नेताओं को छह अगस्त के शिलान्या
- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा विकास कार्य
- छह अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करेंगे शिलान्यास
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से नगीना रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना में चयनित देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के साथ नगीना रेलवे स्टेशन का भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे, इसके साथ ही नगीना रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
नगीना रेलवे स्टेशन अधीक्षक हरीश सिंह पंचपाल व जीशान अहमद ने बताया कि भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 508 रेलवे स्टेशगों का सुंदरीकरण के लिए चयन हुआ है। छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना में नगीना सहित मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशन शामिल हैं। छह अगस्त को नगीना रेलवे स्टेशन परिसर में स्थानीय स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नेतागण, व्यापारी बंधु, समाजसेवी लोगों के अलावा छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नगीना रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण में प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण व जन सुविधाओं का भी पूरा ख्याल होगा।