नगीना क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
नगीना। नगीना के पूर्व चेयरमैन मरहूम शेख खलीलुर्रहमान की याद में हुए प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब स्टूडेंट क्रिकेट क्लब नगीना की टीम ने 87 रन के भारी अंतर से जीत लिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी शेख शाहनवाज खलील ने विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी प्रदान की।
शनिवार को नगीना रायपुर रोड स्थित एक खाली बड़े मैदान पर नगर पालिका नगीना के पूर्व चेयरमैन मरहूम शेख खलीर्लुरहमान की याद में आयोजित प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला स्टूडेंट क्लब नगीना व मुल्तानी क्लब नगीना के बीच हुआ। मुल्तानी क्लब के कप्तान बारी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। स्टूडेंट क्रिकेट क्लब नगीना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। जवाब में मुल्तानी क्लब की पूरी टीम 10 ओवर में ही 120 रन बनाकर आउट हो गई।
मुख्य अतिथि समाजसेवी शेख शाहनवाज खलील ने विजेता टीम के कप्तान शोएब को ट्राफी और 25 हजार रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया । अंपायर की भूमिका मेराज व अथर ने निभाई। गुलजार, इरफान, नजमी राइन कमेंटेटर की भूमिका में रहे। स्टूडेंट क्लब नगीना के ऑलराउंडर खिलाड़ी सचिन मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। इस मौके पर समाजसेवी यामीन अंसारी मिन्ना, शेख सद्दन, शेख जमशेद, मेराज आर्यन, शेख परवेज, मोहम्मद अली, मोहम्मद सोएब, मो. ओसामा, मुवर्सिर, शारिक मुनीम, मो. अहमद आदि मौजूद रहे।