बिजनौर। नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार की सोमवार की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। नजीबाबाद के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान दरोगा की मृत्यु हो गई। नगीना देहात थाने में तैनात 55 वर्षीय दरोगा सुनील कुमार किसी घटना के संबंध में सोमवार की देर रात मौके पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। रति लगभग 10:30 बजे उन्हें नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगीना के सीओ अंजनेय कुमार, अपराध निरीक्षक नजीबाबाद योगेंद्र कुमार, नगीना देहात थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। मृतक दरोगा का परिवार मेरठ में रहता है। परिजनों को उनकी मृत्यु की सूचना दी गई है।