पंज प्यारे की अगुवाई में निकाला नगर कीर्तन
नांगलसोती। गांव तिसोतरा में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंज प्यारे की अगुवाई में गांव में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
गुरु सिंह सभा तिसोतरा में रविवार को मुख्य ग्रंथि सरदार बलजौर सिंह की देखरेख में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रागी जत्थ में प्रीतम सिंह परदेशी दिल्ली वाले, अरविंद सिंह और कथावाचक हरवीर सिंह, बाबा भगीरथ सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शबद कीर्तन और गुरु वाणी से संगत को निहाल किया। शबद कीर्तन में गांव गजरौला, कनकपुर, नजीबाबाद, हरचंदपुर, गौसपुर, चमरिया, समीपुर, अहीरपुरा से आए समूह संगत ने भाग लिया। अनुयायियों ने नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा की और समीपुर से आई गतका पार्टी के युवकों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पिछले दो दिनों से चल रहे गुरु नानक देव साहिब के अखंड पाठ के समापन पर लंगर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अविनाश सिंह, गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, नागेंद्र सिंह, सचिन, अरविंद कुमार, कामेंद्र आदि मौजूद रहे।
नांगलसोती के तिसोतरा में पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकालते।- फोटो : NAZIBABAD