फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन

बिजनौर। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शहर में धूमधाम के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। गतका दल में शामिल युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन के निकट गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ किया गया। इसके बाद पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन को आगे बढ़ने से पहले ही श्रद्धालु सड़क पर पानी से छिड़काव और झाड़ू लगाते हुए आगे बढ़ते चले। नगर कीर्तन में फूलों से सजी गुरु ग्रंथ जी की सवारी आकर्षण का केंद्र बनी रही। कीर्तन में शामिल गतका दल के युवक हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। नगर कीर्तन शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन चौराहा, राम का चौराहा, शंभू दयाल चौराहा होते हुए नई बस्ती स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंच कर सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान ही कई जगहों पर चाय और हलवा आदि भी वितरण हुआ। नगर कीर्तन में रविंदर सिंह कालरा, तरनजीत, गोल्डी खुराना, रजनी कौर, सुरेंद्र कौर, चरनजीत सिंह, इंद्र जीत सिंह, अजीत कौर, कुलदीप, संचित, अरविंदर सिंह आदि समेत आसपास के गांव से आए सिख समाज के लोग भी शामिल रहे।

बिजनौर में सिखों के नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में सिखों के नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में सिखों के नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार।- फोटो : BIJNOR

जिनौर में सिखों के नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में सिखों के नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में सिखों के नगर कीर्तन में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में सिखों के नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में सिखों के नगर कीर्तन में करतब दिखाते कलाकार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें