फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जागरूक होने पर 537 परिवारों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ की टीम ने किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में 1165 परिवार ऐसे हैं, जो बच्चों को नियमित टीकाकरण कराने से कतरा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ की टीम लोगों को नियमित टीकाकरण के बारे में जागरूक कर रही है। जिसके चलते विशेष टीकाकरण अभियान में 537 परिवारों ने बच्चों का नियमित टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि धामपुर में 17, हल्दौर में 47, नूरपुर में 27, कासिमपुर गढ़ी में 9, स्योहारा में 63, कोतवाली में 71, जलीलपुर में नौ, नजीबाबाद में 91, किरतपुर में 135, नहटौर में 13, चंदक में 48, बिजनौर अर्बन में सात परिवारों ने बच्चों का नियमित टीकाकरण कराया। शेष परिवारों से संपर्क कर नियमित टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछड़े इलाकों में ऐसे परिवारों की संख्या अधिक है, जिन्होंने नियमित टीकाकरण नहीं कराया है। नियमित टीकाकरण कराकर 11 बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि डेढ़ महीने में 46 फीसदी परिवारों ने बच्चों को नियमित टीकाकरण कराया है। जिन परिवारों ने बच्चों को नियमित टीकाकरण नहीं कराया है। उनसे संपर्क कर अवरोधों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें