फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का क्रमिक अनशन

विज्ञापन
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल के गेट पर क्रमिक अनशन पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बिलाई चीनी मिल के मेन गेट पर किसानों के गन्ने का गत वर्ष व चालू सत्र का बकाया मय ब्याज सहित समस्त बकाया भुगतान को लेकर दसवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का बुधवार को बिलाई चीनी मिल पर दसवें दिन क्रमिक अनशन पर जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, हल्दौर ब्लॉक संयोजक ध्यान सिंह प्रधान, नौविन त्यागी, अरुण कुमार, ओमप्रकाश सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे है। क्रमिक अनशन पर के जिला संयोजक भीम सिंह, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू ने कहा कि जबतक किसानों के गत वर्ष व चालू सत्र का समस्त बकाया भुगतान मय ब्याज सहित नहीं मिल जाता संगठन का कोई भी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन से नहीं उठेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा, जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी ने कहा कि मिल द्वारा किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान न किए जाने पर किसानों बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए संगठन को चाहे आमरण अनशन करना पड़े। संगठन द्वारा किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 16 जनवरी को मिल गेट पर महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आगमन पर क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण कर किसानों से भारी तादाद में पहुंचने के लिए अभियान तेज शुरू कर दिया है। क्रमिक अनशन पर आईटी सेल मंडल प्रभारी गौरव कुमार राजपाल भगत, घनश्याम सिंह, जिला उपाध्यक्ष कामेंद्र सिंह, मनोज कुमार, संजीव चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, अंकुल चौधरी सुखबीर सिंह सुजान चौधरी, अब्दुल वाहिद, संगठन के वरिष्ठ नेता शकील अहमद, ताहिर, दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें