फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 103 माध्यमिक विद्यालयों का परीक्षाफल मानकों पर खरा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2022 के बोर्ड परीक्षाफल का हुआ विश्लेषण परीक्षाफल सुधार को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में कम समय बचा है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराने का यह पीक समय हैं। इसलिए विद्यालय विद्यार्थियों की विषयवार समस्याएं दूर करने पर फोकस करें। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने विद्यालयों को पढ़ाई को लेकर निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि वर्ष 2022 बोर्ड परीक्षाफल के विश्लेषण में 100 से अधिक माध्यमिक विद्यालय शासन के मानकों पर खरे नहीं उतरे है। वर्ष 2023 के परीक्षाफल में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से प्रस्तावित है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक माह से अधिक का समय है। इस बीच प्री बोर्ड परीक्षा तथा प्रयोगात्मक परीक्षा भी होनी है। यूपी बोर्ड विद्यालयों के विद्यार्थियों का परीक्षाफल का तुलना सीबीएसई आदि बोर्ड के विद्यार्थियों से होती है। इसलिए शासन परीक्षाफल सुधार के लिए विद्यालयों को लगातार निर्देश जारी कर रहा है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार जिले में यूपी बोर्ड के 390 माध्यमिक विद्यालय है। हर विद्यालय का विषय वार वर्ष 2022 के बोर्ड परीक्षाफल का विश्लेषण किया गया। जिसमें 103 विद्यालय परीक्षाफल को लेकर शासन के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। विद्यालयों को परीक्षाफल सुधार की सख्त हिदायत दी गई है। पढ़ाई में कमजोर दिखने वाले विद्यार्थियों के लिए विषयों की समस्याओं को हल करने को शीतकालीन अवकाश में भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


ये दिए गए हैं निर्देश
1-विद्यालय हर विद्यार्थी के परीक्षाफल का विश्लेषण करें।
2-छात्र के जिन विषयों में कम अंक हैं उस पर अधिक फोकस करें।
3-कमजोर विद्यार्थियों का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण करके विषय की प्रोब्लम दूर करें।
4-विद्यालय शीतकालीन अवकाश में भी छात्रों की पढ़ाई की समस्याएं दूर करने की व्यवस्था करें।
5-छात्र की पढ़ाई में सुधार के लिए अभिभावकों का सहयोग लें।
6-विभागीय टीम विद्यालयों की पढ़ाई का निरीक्षण करेंगी। ढील पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें