बीज भंडार केंद्रों पर सरसों का बीज उपलब्ध
नजीबाबाद। कृषि विभाग ने किसानों से पीली सरसों का बीज प्राप्त करने की सलाह दी है। राजकीय कृषि निवेश भंडार केंद्र से पहले आओ, पहले पाओ आधार पर किसानों को बीज वितरित किया जाएगा।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को पीली सरसों का 0031 प्रजाति का सरसों का बीज सरकारी दर पर 50 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। किसान दो हेक्टेयर तक की भूमि के लिए पीली सरसों का बीज प्राप्त कर सकते हैं। एडीओ कृषि श्याम सिंह ने बताया नजीबाबाद ब्लॉक को पांच क्विंटल पीली सरसों का बीज प्राप्त हुआ है। 117 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किसानों को छूट के साथ राजकीय कृषि निवेश भंडार केंद्र से बीज उपलब्ध कराया जाएगा। एडीओ कृषि के अनुसार सरसों के बोने का अक्तू्बर माह उत्तम समय है। उन्होंने किसानों से आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी के साथ प्रति हेक्टेयर पांच किलोग्राम की दर से बीज प्राप्त करने की सलाह दी।