फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सुधारने में अहम भूमिका निभाएं मुसलमान : मुफ्ती खालिद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नींदडू। मस्जिद पीर फतह अली शाह के मैदान में एकदिनी जलसे का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मुफ्ती मोहम्मद खालिद मेरठी ने कहा कि आज समाज में बहुत बिगाड़ है। इसे सुधारने के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है। यह तभी मुमकिन है, जब समाज का हर शख्स शिक्षित हो। इल्म के बिना इंसान अंधा है। इल्म तभी हासिल हो सकता है, जब हम अपने उस्ताद का आदर सत्कार करें और उन्हें मान-सम्मान दें।



मौलाना अखलाक हुसैन जसपुरी ने मुआशरे की इस्लाह की जानिब लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने मुसलमानों से शराब पीने, जुआ खेलने और ज़िना (यौन संबंध) जैसे गुनाहों से बचने का आग्रह कर साफ-सुथरी जिंदगी गुजारने को कहा। नबी के बताए तरीके पर चलने को दोनों जहान की कामयाबी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का आरंभ कारी हसीबुर्रहमान के कुरआन पाक की तिलावत से हुआ। कारी मुबीन कुरैशी ने नात-ए-पाक पढ़ी। इस अवसर पर कारी मोहम्मद इरफान, मौलाना अखलाक हुसैन, मुफ्ती जुबैर आलम गढ़ी मानियाववाल, कारी मोहम्मद अरशद, हाफिज महफूजुर्रहमान, मौलाना अब्दुल अलीम, मुफ्ती सदाकत हुसैन, मुफ्ती मोहम्मद कासिम आदि मौजूद रहे। मस्जिद पीर फतह अली शाह के इमाम ने शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें