फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगर पालिका की टीम ने जब्त की पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। शहर में बुधवार को प्रशासन और पालिका की टीम ने पॉलिथीन की बिक्री पर कार्रवाई की। टीम ने चार किलो पॉलिथीन जब्त की। साथ ही दुकानदारों से तीन हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
शहर में पॉलिथीन में सामान खुलेआम बेचा जा रहा है। मगर, नगरपालिका के अधिकारी कार्रवाई करने में रूचि नहीं दिखा रहे थे। पॉलिथीन की खुलेआम बिक्री को लेकर अमर उजाला ने अभियान चलाया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी। नायब तहसीलदार फैसल कमर के नेतृत्व में टीम ने पॉलिथीन जब्त करने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई करते हुए दुकान, ठेलों आदि जगहों से करीब चार किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। साथ ही जुर्माना भी लगाया। दुकानदारों को पॉलिथीन आदि का प्रयोग नहीं करने के लिए कहा। कपड़ा, पेपर बेग से बने थेले का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा चेतावनी दी कि अगर कोई पॉलिथीन, प्लास्टिक बेग, डिस्पॉजल ग्लास, आदि का भंडारण किया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही पॉलिथीन के प्रयोग से वातावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविंद कुमार, लिपिक संदीप कुमार, शुभम, विशाल, विवेक, योगेश, नीरज राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें