नगर क्षेत्र के स्कूलों का पालिका करेगी कायाकल्प : ईओ
धामपुर। नगर के सभी प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों का पालिका की ओर से कायाकल्प होगा। नगर विकास विभाग की ओर से आदेश निकायों को प्राप्त हो गया है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तौगी का कहना है कि नगर क्षेत्र के किसी भी विद्यालय की बदहाली स्थिति नहीं होगी। इन विद्यालयों के कायाकल्प की जिम्मेदारी नगर विकास विभाग की ओर से पालिकाओं को सौंपी गई है। जिस प्रकार से पंचायतों में ग्राम प्रधानों की ओर से स्कूलों का कायाकल्प किया जाता है। उसी प्रकार से नगर पालिकाओं द्वारा नगर क्षेत्र के सभी प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। इस बाबत पालिका के अधिशासी अधिकारी ने धामपुर ब्लाक क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल से की। बताया कि वह कार्ययोजना तैयार कर पालिका को उपलब्ध करा दें। जैसे ही बजट का आवंटन होगा। पालिका की ओर से कार्ययोजना को मूर्त रूप दे दिया जाएगा।