फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/बढ़ापुर। निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां होने लगी हैं। पुलिस सुरक्षा इंतजामों को लेकर खाका तैैयार करने में जुटी है। इसी क्रम में पुलिस और आरएएफ ने संयुक्त रुप से पैदल मार्च किया। बूथों का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

बिजनौर शहर में सीओ सिटी अनिल कुमार और कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया। वहीं कस्बा बढ़ापुर में शुक्रवार की दोपहर सीओ नगीना शुभ सूचित, आरएएफ के असिस्टेंट कमांडर गोपाल सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स ने कस्बे में पैदल गश्त किया जो थाना परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, आर्य इंटर कालेज, सब्जी मंडी, मौहल्ला नौमी होते हुए वापस थाने पहुंचकर संपन्न हुआ। पैदल मार्च का उद्देश्य निकाय चुनाव से पहले नागरिकों को शांति व्यवस्था कायम रखने व असामाजिक तत्वों से शक्ति से निपटने की चेतावनी देना रहा। इस दौरान अधिकारियों ने कस्बे में बने बूथों का भी निरीक्षण किया।
नगीना में मतदान केंद्रों का लिया जायजा
नगीना। आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी व क्राइम प्रभारी ने नगर के आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभ शूचित, क्राइम प्रभारी किरण पाल सिंह ने नगर के एम एम इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज, डीवीएम इंटर कॉलेज, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, नगर पालिका परिषद आदि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर वहां पर हो रही है सुविधाओं को भी देखकर संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नगर निकाय के चुनाव की तैयारियों को देखते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें