फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर फ्रेशर शकील व मिस फ्रेशर बनी इशिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्टर फ्रेशर शकील और मिस फ्रेशर बनी इशिका
विज्ञापन

चांदपुर। विवेकानंद कालेज ऑफ फार्मेसी दरबाड़ा में आयोजित फ्रेशर पार्टी में मिस्टर फ्रेशर शकील अहमद, मिस फ्रेशर इशिका राजपूत को चुना गया।
रविवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज सचिव अतुल चौहान व कोषाध्यक्ष पीयूष चौहान ने किया। फार्मेसी के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में इशिका, प्रभा, शाहिन, राजकुमार, शकील आदि डी. फार्मा प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने डांस, गीत, गेम्स आदि में प्रतिभाग किया। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य शिवेंद्र अग्रवाल द्वारा छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर शकील अहमद, मिस फ्रेशर इशिका राजपूत, मिस्टर कास्टूयम राजकुमार व मिस कास्टूयम प्रभा चुनी गई। कार्यक्रम में अजय सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, हुजैफा हसन, डॉ. शेर सिंह, अशोक चौधरी, शिप्रा मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें