फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने सदन में अनुसूचित जाति, दबे-कुचले, मुस्लिम गूर्जर, बौद्धों तथा पिछड़े लोगों के हितों के मुद्दे को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने उठाया वंचितों के अधिकार का मुद्दा
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने सदन में कहा कि अनुसूचित जाति, दबे कुचले, मुस्लिम गुर्जर, बौद्धों तथा पिछड़े लोगों के हितों की रक्षा के लिए बजट में वृद्धि करने और उनके हितों की रक्षा करने को आगे आना चाहिए। क्योंकि यह गरीब और बेरोजगार है। अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इनके उत्थान के लिए कोई ठोस रणनीति के साथ काम नहीं हुआ। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का 12 से 15 प्रतिशत तक का योगदान दलित, मुस्लिम गुर्जर, पिछड़े, अति पिछड़े और बौद्धों का रहा है। पर्यटन उद्योग की वजह से वहां की अर्थव्यवस्था में 6.8 प्रतिशत की सहभागिता होती है। बहुजन समाज पार्टी केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को अब तक दिए जाने वाले बजट को बढ़ाकर सर्वाधिक बजट 1.08 लाख करोड़ रुपये किए जाने की मांग करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें