सांसद ने की कताई मिल चालू कराने की मांग
नगीना। सांसद गिरीश चंद ने नगीना में बंद पड़ी कताई मिल को पुन: चालू कराने और वहां कार्यरत रहे कर्मचारियों का बकाया रुपये का भुगतान शीघ्र कराने की मांग उठाई। सांसद ने लोकसभा में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र नगीना में 1989 में क्षेत्र के लोगों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से एक सहकारी कताई मिल का निर्माण कराया गया था, सन 2000 में यह मिल बंद हो गई। तभी से इस क्षेत्र के लोग काफी संख्या में बेरोजगार हो गए। उन्होंने लोकसभा में बंद पड़ी कताई मिल को चालू कराने तथा वहां कार्यरत रहे कर्मचारियों का बकाया रुपये का भुगतान शीघ्र कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कताई मिल के चालू होने से ग्रामीण पलायन रुकेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यदि तकनीकी कारणों से बंद बड़ी कताई मिल को सरकार चालू नहीं करा सकती तो वहां की खाली पड़ी जगह पर एक एम्स अस्पताल का निर्माण करा दिया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके।