फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान बचाने के लिए करना होगा आंदोलन: टिकैत

Sun, 09 Jul 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना में आयोजित संविधान जागरूकता महा सम्मेलन को संबो​धित करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ताचौधर
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। संविधान जागरूकता महासम्मेलन में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि संविधान बचाने के लिए आंदोलन करना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र भीमराव यशवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन


रविवार को हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में बौद्ध आंबेडकरी विचारधारा व विभिन्न संगठनों के साझा मोर्चा की ओर से संविधान जागरूकता महासम्मेलन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज देश में कलम और कैमरे पर भी बंदूक का पहरा है। उन्होंने देश की सत्ताधारी सरकार के साथ-साथ विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन्हें आंदोलन करना चाहिए था, उन्होंने आंदोलन का रास्ता छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार संविधान, कानून, चुनाव आयोग, किसी को भी नहीं मानती। ताकत के बल पर, पीटकर, कानून का डर दिखाकर हां जी कराना चाहती है। अभी हाल में उत्तर प्रदेश के चुनाव में एक सौ हारी हुई सीटों पर जीत के प्रमाणपत्र दिए गए। बिजनौर में भी तीन हारी हुई सीटों पर जीत का प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र भीमराव यशवंत सिंह द्वारा सभी अतिथियों व मौजूद लोगों को संविधान के रक्षा की शपथ दिलाने के साथ हुआ। सभी अतिथियों को संविधान की किताब भी वितरित की गई। संचालन मुख्य संयोजक भंते सुमित रत्न थेरा ने किया। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, अधिवक्ता महमूद प्राचा, नगीना के सपा विधायक मनोज पारस, सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह, शंभू कुमार सिंह, राजकुमार सैनी, डॉक्टर एमपी सिंह, वरिष्ठ कोतवाली देहात। राकेश टिकैत ग्राम जगन्नाथपुर में भाकियू कार्यकर्ता नितिन चौधरी के आवास पर पहुंचे। अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खां, किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बिजनौर/नहटौर। नहटौर-कोतवाली देहात बार्डर पर भाकियू की ओर से लगाए गए शिविर का उद्घाटन राकेश टिकैत ने फीता काटकर किया।



000

कालागढ़ को बताई पर्यटन से जोड़ने की जरूरत

कालागढ़। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार रात कालागढ़ पहुंचे। कालागढ़ की प्राकृतिक सुन्दरता को देख उन्होंने पर्यटकों को उत्तराखंड के पर्यटन से जोड़ने की बात कही।

000

परिवारों को दी सांत्वना

रेहड़। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने क्षेत्र में गुलदार के हमलों में जान गंवाने वाले किसान परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।



कादराबाद/अफजलगढ़। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी सरकार ने बिजली फ्री करने का वादा किया था। अब उल्टे बिजली की दरें बढ़ा रही है। मुख्तियार सिंह, दलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, अमर सिंह, विजेंद्र सिंह, बाबूराम तोमर, सोनू चौधरी, रमेश चंद शेखावत, जसवीर सिंह फौजी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें