धामपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एक मोहल्ले से लापता युवती के शीघ्र बरामद न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा से मिले। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नगर के एक मुहल्ले की युवती को पास के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक अपहरण कर ले गया। युवती के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट भी कायम करा दी है। पुलिस युवती को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में रुचि नहीं ले रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुलिस ने उनकी मांग को नहीं माना तो आंदोलन होगा। कोतवाल ने युवती को बरामद करने का भरोसा दिया है। कोतवाल से मिलने वालों में युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डाक्टर एनपी सिंह, टीकम फौजी, मनोज चौहान, भूपेंद्र राणा, सतीश कुमार, थम्मन सिंह रहे।