धामपुर नूरपुर मार्ग पर ढेला अहीर गांव के बाढ़ के पानी से टूटी लोनिवि सड़क में फंसे वाहनों से वा
शिवाला कलां। नूरपुर क्षेत्र में गागन नदी का पानी नूरपुर धामपुर मार्ग पर आने से पुलिस ने छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जिससे गांववासी गांव में कैद होकर रह गए हैं। किसानों की फसल हुई नष्ट हो गई है। उनके सामने पशुओं के चारे की दिक्कत आ रही है।
मंगलवार से धामपुर नूरपुर रोड पर फिर सड़क पर एक से दो फिट पानी आ गया है। सड़क में गहरे गहरे गड्ढों में पानी भर गया है। पुलिस ने छोटे वाहनों को पानी में जाने से रोक दिया है। साथ ही दो ट्रक गड्ढों में फंस गए हैं। हजारों बीघा फसलें नष्ट हो गई है। किसानों को पशुओं के चारे की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोरना, अलीनगर पालनी, कोट, पहाड़पुर, ढेली, अथाई अहीर गांवों में पानी आया है। किसानों ने पानी से नष्ट हुई फसलों के मुआवजे की मांग की।