धामपुर से पैदल ही उत्तराखंड के लिए जाते प्रवासी।
- फोटो : DHAMPUR
प्रवासी मजदूरों की आवाजाही जारी
धामपुर/कासमपुरगढ़ी। लॉक डाउन में फंसे लोगों का गैर प्रदेशों से आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को बड़ी संख्या में गैर प्रदेशों और जिलों से कामगार उत्तराखंड के रूद्रपुुर, काशीपुुुर , हल्द्वानी , नैनीताल जाने के लिए पैदल की रवाना हुए। कांति सिंह, भूदेव सिंह का कहना है कि उन्हें खाने को भोजन भी नहीं मिल रहा है। बिस्किट और नमकीन से पानी पीकर जीने को विवश होना पड़ रहा है। प्रशासन तो उनकी मदद कर रहा है। जब किसी दूसरे थाने में प्रवेेश करते है तो वहां की पुलिस जल्दी से उन्हें उनके थाने की सीमा से बाहर जाने को सुझाव देकर आगे टरका देती है। शनिवार को हाईवे 74 से कामगारों की गंतव्यों को पैदल आवाजाही जारी रही। कादराबाद में भी बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रजनीश ने बताया कि क्षेत्र के गांव कासमपुर गढ़ी, सीरबासुचंद, उदयपुर, आसफाबाद, मानियावाला आदि में आए 62 लोगों की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुर गढ़ी में की गई। उनको घर पर ही क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है।