कोतवाली देहात। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष कुलवीर सिंह ने कहा कि यदि किसानों का गन्ना रहते मिलें बंद कर दी गईं तो यूनियन किसानों के हित के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने किसानों का गन्ना भुगतान 14 दिन में कराने की मांग की है। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष कुलवीर सिंह ने कहा कि द्वारिकेश शुगर मिल बूंदकी क्षेत्र के किसानों का गन्ना खेत में काफी खड़ा है जबकि मिल संचालकों ने शुक्रवार को मिल बंद करने की घोषणा कर दी है। यदि मिल द्वारा किसानों का गन्ना खरीदे बिना मिल को बंद कर दिया तो यूनियन को धरने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने किसानो के बकाया व चालू सत्र का गन्ने का भुगतान 14 दिनों के अंदर कराए जाने की मांग की है।