फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार तरुण की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की देर शाम थाना शिवाला कला के गांव भवानीपुर निवासी तरुण (27) अपने भाई राहुल के साथ स्योहारा मार्ग स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, इसमें दोनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से परिजन तरुण को उपचार के लिए निजी अस्पताल मुरादाबाद ले गए जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। सीओ देश दीपक ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें