फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर - प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को करें प्रेरित: सीडीओ

Wed, 18 Jan 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध एवं सलाहकार समिति हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध एवं सलाहकार समिति की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में अधिकतम छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने समेत विद्यालय की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। सीडीओ पूर्ण बोरा ने छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने को प्रेरित करने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन में हुई बैठक में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार जैन ने सदस्यों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कहा कि विद्यालय के छात्रों ने बड़ी संख्या में जेईई मेन तथा नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हैं। आवेदन ऑनलाइन करना है। आखिरी तारीख 31 जनवरी है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धि बताएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हों।
विज्ञापन

-ये है जरूरी
-पिछली नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का आवेदन अमान्य
-छात्र किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांच में अध्ययनरत हो
- छात्र ने कक्षा तीन व चार सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल से उत्तीर्ण किया हो
- अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण केवल केंद्रीय सूची के अनुसार दिया जाएगा
- विस्तृत जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें