फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आकर मां की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद शव को उठाती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
टैंकर की चपेट में आकर मां की मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन

नूरपुर। चांदपुर मार्ग पर स्थित झंडा के पास टैंकर की चपेट में आकर बाइक पर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव पल्लावाला निवासी फहीम अपनी मां बानो बेगम के साथ अमरोहा में एक रिश्तेदारी में हुई मौत में शामिल होने गया था। मंगलवार रात लौटते समय चांदपुर मार्ग पर झंडा चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बानो बेगम (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल फहीम को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें