फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साढ़े तीन हजार से ज्यादा अभ्यिर्थियों ने दी ग्रुप डी की परीक्षा

विज्ञापन
बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में इलाहाबाद हाईकोर्ट समूह ग और घ की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
साढ़े तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सात परीक्षा केंद्रों पर हाईकोर्ट की ग्रुप डी की परीक्षा में 3569 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें 450 ने परीक्षा छोड़ दी।
रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के लिए चार हजार 19 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था, लेकिन परीक्षा में तीन हजार 569 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रही। सचल दल भी परीक्षा के दौरान जांच करने पहुंचे। परीक्षा के नोडल वीएसडी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनय चौधरी रहे।
हाईकोर्ट में ग्रुप सी और डी की भर्ती के लिए जिले में आठ केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चौकसी रही और सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हुई परीक्षा के लिए एएसपी सिटी को नोडल अधिकारी रहे। आठ परीक्षा केंद्रों को दो जोन में बांटकर व्यवस्था बनाई गई। दोनों जोन पर दो सीओ लगातार निगरानी करते रहे। एक परीक्षा केंद्र पर एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, आठ सिपाही और महिला सिपाही तैनात किए गए। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें