फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सालभर में चार लाख से ज्यादा बच्चों का होगा टीकाकरण, सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- टीकाकरण करने के लिए ब्लॉक स्तर पर तैयार हो रहा माइक्रोप्लान
विज्ञापन

- शून्य से पांच साल के बच्चों का टीकाकरण के लिए किया गया सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नया सत्र शुरू के होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सालभर में चार लाख से ज्यादा बच्चों का नियमित टीकाकरण होगा। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को खोजने सर्वे पूरा हो गया है। माइक्रोप्लान तैयार होने के बाद सत्र लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।

जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 715159 घरों का सर्वे किया। सर्वे में 54836 गर्भवती मिलीं। साथ ही शून्य से पांच साल तक के 428612 बच्चे मिले। नियमित टीकाकरण में बच्चों का 11 बीमारियों से बचाव होता है। सर्वे पूरा होने के बाद ब्लॉक स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

माइक्रोप्लान तैयार होने के बाद टीकाकरण सत्र लगाएं जाएंगे। जिस गांव में अधिक बच्चे होंगे, उनमें ज्यादा सत्र लगाकर बच्चों का टीकाकरण होगा।नियमित टीकाकरण होने से दिमागी टीबी, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, रोटा वायरस, हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी, न्यूमोकोकल संयुग्म वैक्सीन, खसरा, रूबैला बीमारियों से बचाव होता है।
विज्ञापन

-
कितने साल के कितने बच्चे
साल बच्चों की संख्या
0-1- 96459
1-2- 91645
2-5- 240508
नोट: सर्वे के बाद टीकाकरण के खोजे गए बच्चे। आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।

जिले में सर्वे कर टीकाकरण के लिए बच्चे खोज लिए गए हैं। सर्वे में जो बच्चे मिले हैं, सत्र लगाकर उनका टीकाकरण किया जाएगा। फिलहाल ब्लॉक स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार हो रहा है। - डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें