फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार से अधिक ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार से अधिक ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बूस्टर डोज मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला अस्पताल में सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष पूनम गोयल ने किया। शिविर में 15 हजार से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। बूस्टर डोज मेगा शिविर जिले में 21 जगहों पर आयोजित हुआ। रविवार को जिलेभर में 138 सत्र लगाए गए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बूस्टर डोज मेगा शिविर में सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोरोनारोधी टीके की दो डोज लगाई जा चुकी हैं, वह छह माह या 26 सप्ताह बाद बूस्टर डोज लगवाने के लिए पात्र हैं। उन्हें इस कैंप में बुलाने के लिए फ्रंट लाइन वर्कर व सोशल मीडिया आदि पर प्रचार प्रसार किया गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि बूस्टर डोज मेगा कैंप में लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल सहित 21 जगहों पर मेगा कैंप का उद्घाटन किया गया। जनपद में सीएचसी, पीएचसी और चिह्नित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कैंप लगाया गया। जिले में कुल 138 सत्र आयोजित कर बूस्टर डोज लगाई गई। रविवार को शिविर में 15 हजार से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। अभी तक 1,20,663 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। बूस्टर डोज मेगा कैंप की सफलता के लिए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से फोन कॉल, निगरानी समिति, फ्रंट लाइन वर्कर, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से फॉलोअप किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें