फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मुरादाबाद के एमआर की मौत

विज्ञापन
नजीबाबाद - गौरव सूद (फाइल फोटो)। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से मुरादाबाद के एमआर की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। जनसेवा एक्सप्रेस में चढ़ते समय ट्रेन की चपेट में आने से मुरादाबाद के एमआर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित किया गया।
मुरादाबाद के मिलन विहार निवासी गौरव सूद नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद जाने के लिए जनसेवा एक्सप्रेस पर चढ़ रहे थे। चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक 42 वर्षीय गौरव सूद प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा की सूचना पर जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर, आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों प्रदीप कुमार, दिनेश, अचल, शमीम, शेर सिंह, पवन, किसान नेता विपिन तोमर के सहयोग से तत्काल समाजसेवी वसीम कुरैशी एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल एमआर गौरव सूद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने मृतक एमआर के परिजनों को घटना की सूचना दी। रेलवे स्टेशन के रैंप पर अवरोधक लगे होने के कारण घायल को करीब 30 मीटर दूर खड़ी एंबुलेंस तक स्ट्रेचर के माध्यम से पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें