मानियावाला गांव में ड्रोन से की निगरानी
अफजलगढ़। रमजान माह के शुरू होते ही कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हॉटस्पॉट गांव मानियावाला का दौरा किया । इस दौरान लोगो को सचेत करने के लिए गांव के विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च कर ड्रोन से निगरानी की। एनाउंस कर लोगों को उनसे अपने घर में रहने व बेवजह सड़कों पर न घूमने की अपील की। रमजान में लोगों से एक स्थान पर समूह के रूप में एकत्र न होने व तरावीह अपने घर पर रहकर पढ़ने की हिदायत दी। ग्रामीणों से मास्क का प्रयोग करने ओर अपने हाथों को धोने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा। इस मौके पर कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे के अलावा उपनिरीक्षक अरविंद भदौरिया पुलिस बल सहित उपस्थित रहे।