फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिवाला कलां - जमीन के कागजात नहीं लौटाने पर साहूकार की हत्या

Mon, 01 May 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी ने अपनी बहन की जमीन के कागज गिरवी रख ब्याज पर ले रखे थे ढाई लाख
विज्ञापन

- डेढ़ लाख रुपये वापसी करने के बाद कागज नहीं लौटाने पर कर दी हत्या
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाला कलां (बिजनौर)। रकम के लेनदेने को लेकर कर्ज देने वाले एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। पुलिस ने महज छह घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी का कहना है कि उसने डेढ़ लाख रुपये के बदले जमीन के कागज साहूकार के पास रखे थे। रकम वापस करने के बाद भी वह जमीन के कागज नहीं दे रहा था।
रविवार सुबह शादीपुर मिलक संपर्क मार्ग पर गांव रतनगढ़ के निकट सड़क किनारे शव पड़ा मिला। मृतक की शनाख्त गांव रतनगढ़ निवासी ध्यान सिंह यादव (50) के रूप में हुई। ध्यान सिंह यादव शनिवार की शाम 6:00 बजे पत्नी निर्वेश देवी से किसी के यहां दावत खाने के लिए बताकर निकले थे। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। सीओ चांदपुर, एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। मृतक के भाई अशोक कुमार यादव ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने हत्यारोपी ओमपाल सिंह उर्फ गुड्डू निवासी रतनगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मृतक ध्यान सिंह से ढाई लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। गारंटी के तौर पर आरोपी ओमपाल ने अपनी बहन की जमीन के कागज रख दिए थे। अब डेढ़ लाख रुपये लौटाने के बाद ओमपाल जमीन के कागज मांग रहा था। जबकि ध्यान सिंह ने पूरे पैसे वापस होने के बाद ही कागज लौटाने के लिए कहा था। जिस पर आरोपी ने ध्यान सिंह को फोन करके दावत के लिए बुलाया, जिसने शराब पिलाने के बाद सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंक दिया। एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की गई थी। पुलिस ने छह घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें