नजीबाबाद सेंट मेरी स्कूल की जिला टॉपर मौली त्यागी प्रबंधक जिंटो व परिजनों के साथ।
- फोटो : NAZIBABAD
आईएससी 12वीं में मौली त्यागी बनीं जिला टॉपर
बिजनौर। आईएससी बारहवीं का परीक्षा के घोषित परिणाम में सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद की छात्रा मौली त्यागी कॉमर्स वर्ग ने 97.75 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप किया। सेंट मेरी बिजनौर की छात्रा बिपाशा राजपूत पीसीएम वर्ग ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम और जनपद में द्वितीय स्थान पर रही। इसी स्कूल के छात्र कार्तिक खुराना कॉमर्स वर्ग ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान पाया। तीनों मेधावी परीक्षार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।