फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - मोहम्मद कैफ और निशांत सिंह ने जीती ब्लू वन बेल्ट

Wed, 19 Jul 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बेल्ट विजेता विद्यार्थी।
विज्ञापन
- जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

फोटो-18एनजेडबी03आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियाें ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में मोहम्मद कैफ और निशांत सिंह ने ब्लू वन बेल्ट जीती।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बृज गोपाल यादव ने कहा कि स्वास्थ्य व आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो कला अति आवश्यक है। जिला ताइक्वांडो सचिव राजू राजपूत ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के साथ एक ओलंपिक खेल भी है। ताइक्वांडो के माध्यम से एसोसिएशन के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता में मोहम्मद कैफ व निशांत सिंह ने ब्लू वन बेल्ट, कृतिका व खुशी सिंह ने ग्रीन वन बेल्ट, भव्या, भास्कर, यशवी, प्रियांश तायल, वैश्नवी तायल ने ग्रीन बेल्ट और अवनि शर्मा, आदित्य, अभिमन्यु, एकांश, अनशिका, ऐश्वर्य, अनुष्का, मानव, आफताब ने येलो बेल्ट जीती। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को बेल्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नसीम अहमद, निखिल शर्मा, वंशिका चौहान, रिंकू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें