मोहल्ला काजी सराय को सील किया
जलालाबाद। कुवैत से आया जलालाबाद का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकालने के बाद संबंधित युवक के मोहल्ले को सील कर दिया गया। करीब दस दिन पूर्व कुवैत से 38 प्रवासी श्रमिक नजीबाबाद क्षेत्र आए थे। प्रशासन ने सभी को स्वास्थ्य जांच के बाद नजीबाबाद के एनआईआईटी आश्रय स्थल में क्वारंटीन कराया था। सभी के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए थे। जलालाबाद के मोहल्ला काजीसराय निवासी कुवैत से आया युवक हालांकि अपने घर जलालाबाद नहीं पहुंचा था। उसका बैग नजीबाबाद पहुंचने पर उसका भाई घर लेकर आया था। एसडीएम संगीता के निर्देशन में कोरोना पॉजिटिव मिले युवक बेग घर आने को प्रशासन ने गंभीरता से लेकर उसका मोहल्ला सील करा दिया है और भाई को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए।