फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने से मोहल्ला अचारजान सील

विज्ञापन
शेरकोट में सील मुहल्ला अचारजान। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
शेरकोट। शेरकोट के मोहल्ला अचारजान में एक युवक कोराना पॉजिटिव मिलने पर पुलिस प्रशासन ने सोमवार को मोहल्ले को सील करा दिया है।
विज्ञापन

युवक को स्वास्थ्य विभाग ने स्वाहेड़ी क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। वहीं पालिका टीम ने मोहल्ले को सैनिटाइज कर दिया है। मोहल्ला अचारजान निवासी 22 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार देर रात पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक को स्वाहेड़ी भेज दिया। परिवार के अन्य लोगों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया। सोमवार को पालिका कर्मियों ने मोहल्ले को सैनिटाइज कर दिया। 250 मीटर की परिधि के क्षेत्रफल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें