फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला अचारजान सील, 17 लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला अचारजान सील, 17 लोगों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन

मंडावर। कस्बे के मोहल्ला अचारजान में एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने मोहल्ले को सील कर दिया है। संक्रमित व्यक्ति मुंबई में कारपेंटर का काम करता था और 16 मई को घर आया था। युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को मोहल्ले को सील कर दिया। मोहल्ले को जाने वाले रास्तों पर बल्ली लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया है। इस दौरान एसडीएम बृजेश कुमार, नगर पंचायत की ईओ गार्गी त्यागी, थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही मौजूद रहे। मंडावर का मोहल्ला ब्रह्मनान भी पहले से ही सील है। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि दोनों मोहल्लों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए परिवार के 17 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें