फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की परिक्रमा पॉलिटिक्स को मोदी ने किया परास्त : नकवी

विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में मीडिया से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
परिवार की परिक्रमा पॉलिटिक्स को मोदी ने किया परास्त : नकवी
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार की परिक्रमा पॉलिटिक्स को परास्त किया है। नकवी ने यह बात जोगीरम्पुरी दरगाह की जियारत के बाद मीडिया से मुलाकात में कही।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को दरगाह- ए- आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी की जियारत कर चादर चढ़ाई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2024 के लिए विपक्ष से तीन दर्जन से अधिक चेहरों की प्रधानमंत्री सीट पर निगाह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्व समाज के हितों की रक्षा के लिए काम किया है और देश को चहुमुखी विकास दिया है। देश का विकास नरेंद्र मोदी के परिश्रम के परिणाम और तपस्या की ताकत का नतीजा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजनीति के शुद्धिकरण का हर संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों के साथ तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस मुल्क की पार्टी से मोहल्ले की पार्टी बन चुकी है, जिसके अंदर न कोई मोल है और बाहर न कोई भाव है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी तक सीमित है। नकवी ने कहा कि योगी सरकार ने समावेशी विकास के साथ आखिरी पायदान के व्यक्ति को विकास देकर जनता में विश्वास बनाया है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजन टंडन गोल्डी, मोहम्मद रमजान, जिम्मी राजपूत, इसरार जैदी, मुर्तजा अली, गुलाम असकरी, मौलाना हबीब हैदर, मौज्जिज अब्बास, मोहम्मद अली, जिया अब्बास, रिजवान सैफी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें