फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मतदान केंद्रों पर नजर आएंगे मॉडल और पिंक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। लोकतंत्र के उत्सव में मतदान बूथों पर मॉडल और पिंक बूथ आकर्षण का केंद्र होंगे। मतदान जागरुकता अभियान के साथ अनेक बूथों को मॉडल और पिंक बूथ बनाने की तैयारी चल रहीं हैं।
विज्ञापन


मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक बनाने के साथ अब प्रशासन मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर अनेक बूथ मॉडल और पिंक बूथ के रूप में विकसित करने की तैयारी में जुटा है। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह की देखरेख में नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्र पर बूथों को मॉडल और पिंक बूथ के रूप में विकसित किया जाएगा। मॉडल और पिंक बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया, संवारा जाएगा।
बूथाें पर मतदाताओं को पीने के पानी सहित विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पिंक बूथ पर केवल महिलाएं नजर आएंगी। इन बूथों पर महिलाओं को मतदान की अलग से व्यवस्था कराई जाएगी। विभिन्न विभागों को मॉडल और पिंक बूथ तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अकबरपुर आंवला उच्च प्राथमिक विद्यालय, दरियापुर समग्र विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय लुकादड़ी में मॉडल बूथ तैयार किए जाएंगे। जालबपुर गूदड़ स्कूल में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पिंक बूथ विकसित किया जाएगा। नांगलसोती क्षेत्र में भी मॉडल और पिंक बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें