नजीबाबाद में लूट का शिकार होने के बाद आदर्शनगर पुलिस चौकी पर मां के साथ पहुंचा युवक आयुष।
- फोटो : NAZIBABAD
दिनदहाड़े युवक से मोबाइल फोन लूटा
नजीबाबाद। बुंदकी मार्ग पर दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने युवक के छोटे भाई-बहन को भी आतंकित किया।
आदर्श नगर पुलिस चौकी से तीन किलोमीटर के फासले पर दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अलावलपुर नैनू निवासी युवक आयुष से उसका मोबाइल फोन लूट लिया। बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे नजीबाबाद के गांव बुंदकी निवासी सोनू का 17 वर्षीय पुत्र आयुष अपने छोटे भाई- बहन के साथ गांव अलावलपुर से नजीबाबाद पेपर मिल में काम करने वाली अपनी मां पूनम देवी को खाना देने आ रहा था। नजीबाबाद- बुंदकी मार्ग पर घोसीपुरा नहर के पास तीन बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने आयुष को रोक लिया। उसके भाई बहन को आतंकित कर मोबाइल फोन लूट लिया। शोर मचाने पर बिना नंबर की लाल और काली स्पोर्ट्स बाइक सवार बदमाश आयुष का मोबाइल लेकर बुंदकी की ओर भाग गए। लूट का शिकार हुए आयुष और उसकी मां पूनम ने आदर्श नगर पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।