धामपुर में गांव सरकथल में तालाब में मिट्टी कार्य करते मनरेगा श्रमिक।
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। ग्राम सभाओं की ओर से तालाबों को उनके पूर्व के स्वरूप में लाने को मनरेगा से कार्य कराने का काम शुरू कर दिया गया है। अल्हैपुर ब्लाक के गांव सरकथलमाधों के ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की ओर से लॉकडाउन के चलते काफी लबे समय के बाद मनरेगा श्रमिकों को काम मिला है। सलावा मार्ग पर उनके द्वारा ब्लाक प्रशासन के आदेश पर काम शुरू कर दिया है। तालाब के तटबंध ध्वस्त हो गए थे। मनरेगा श्रमिकों की ओर से तालाब के चारों ओर के तटों को मिट्टी भरान का काम किया जा रहा है।