धामपुर में रोटरी क्लब रायल्स के अधिष्ठापन समारोह में शामिल पदाधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
नवनियुक्त क्लब पदाधिकारियों को शपथ दिलाई
धामपुर। रोटरी क्लब धामपुर रॉयल्स का सोमवार को अधिष्ठापन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रीय सहायक गवर्नर रोटेरियन गौरव माहेश्वरी, सुनील गुप्ता व दीपक अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरिशन गौरव अग्रवाल व सचिव राजीव गुप्ता को कॉलर पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्लब की ओर से पिछले सालकी तुलना में और बेहतर समाज सेवा को प्रेरित किया। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डा. अंकुर वर्मा ने क्लब की उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम में अतुल गुप्ता, अनिल गोयल, गौरव, मुदित बंसल, अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, हितेंद्र कुमार अग्रवाल, राहुल, वैभव, दीपक अग्रवाल आदि रहे।