कासमपुर गढ़ी में सोशल डिस्टेंस के साथ नरेगा का कार्य करते मजदूर।
- फोटो : BIJNOR
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनरेगा कार्य जारी
कासमपुर गढ़ी। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मजदूर मनरेगा का कार्य कर रहे हैं। ग्राम कासमपुर गढ़ी व सीरवासुचंद मे मनरेगा कार्य किया जा रहा है।
कोराना वायरस के चलते पूरा भारत मे लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण मजदूर वर्ग के लोग रोजगार के लिय जूझ रहे हैं। आर्थिक तंगी झेल रहे मजदूरों को मनरेगा में कार्य मिलने पर उनके परिवारों का भरण पोषण चल रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार ने बताया कि कामसपुरगढ़ी व सीरवासुचंद में 45, महिला सहित 586 लोगों ने मनरेगा में सड़क बनाने का कार्य कर रहे हैं।