फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक सुचि चौधरी को हुआ डेंगू

विज्ञापन
बिजनौर सदर विधायक सुचि चौधरी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सदर विधायक सुचि चौधरी को हुआ डेंगू
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले तीन चार से दिन से बुखार से पीड़ित सदर विधायक सुचि चौधरी को डेंगू हो गया है। विधायक की प्लेटलेट्स में कोई खास कमी नहीं आई है। प्राइवेट पैथलॉजी लैब की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है। विधायक के ससुर राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि विधायक सुचि चौधरी को पिछले चार पांच दिन से बुखार आ रहा था। एक प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराने पर चिकित्सक ने उन्हें ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दी। एक प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में रक्त की जांच कराने पर डेंगू होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वर्तमान में उनका मेरठ के चिकित्सकों से इलाज चल रहा है। इससे पहले विधायक के पति ऐश्वर्य चौधरी को भी डेंगू हो चुका है, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें