हल्दौर पद संकल्प यात्रा निकालते भाजपा विधायक ओमकुमार और कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
विधायक ने संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
हल्दौर। बृहस्पतिवार को शहीद स्मारक पर सुबह करीब 11 बजे भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर महात्मा गांधी जी के 150 वी जयंती पर तीन दिवसीय पद संकल्प यात्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। नहटौर विधायक ओमकुमार ने यात्रा का शुभारंभ किया। कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ भारत निर्माण व राष्ट्र हित के विषयों पर लोगों को जागरूक करने के साथ प्रतिबंधित पॉलिथीन, प्लास्टिक मुक्त कराना और पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण, स्वच्छता व पौधरोपित के प्रति लोगों को जागरूक करना है। करीब दस किलोमीटर की यह पद संकल्प यात्रा नगर के विभिन्न मोहल्ले से होकर कुम्हारपुरा, शाहनगर, शफीपुर नंगली व चौहड़पुर पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा रात को गांव मीमला मुस्तफाबाद में रुकेगी। यात्रा में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, अतुल मारवाड़ी, नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, अनिल सिंह, शाश्वत रस्तोगी, ऋषभ रस्तोगी, लक्ष्मीकांत वर्मा, आशीष शर्मा, ग्राम प्रधान हेमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।