फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशनरी संस्थाओं ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस

विज्ञापन
नजीबाबाद के सेंट मेरी चर्च में प्रार्थना करते फादर जिंटो और बीजू सबास्टिन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मिशनरी संस्थाओं ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्रिसमस पर्व पर सेंट मेरी चर्च, मैथॉडिस्ट चर्च, प्रेमधाम आश्रम में विशेष प्रार्थना के साथ प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेंट मेरी स्कूल परिसर में आयोजित सेंट मेरी चर्च में क्रिसमस पर्व की धूम रही। सेंट मेरी स्कूल के प्रबंधक फादर जिंटो, सेंट मेरी हॉस्पिटल के प्रबंधक फादर बीजू सबास्टिन ने क्रिसमस पर्व पर बाइबिल से पाठ किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या जेनी फ्रांसिस, सिस्टर ज्योति सहित अनेक मिशनरी सदस्य उपस्थित रहे। मैथॉडिस्ट चर्च और प्रेमधाम आश्रम में भी क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रेमधाम आश्रम में फादर शिबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा के निर्देशन में आश्रम के दिव्यांगों के साथ क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। पादरी आशीष ने मैथॉडिस्ट चर्च पर प्रभु ईसा मसीह जन्मोत्सव कार्यक्रम में बाइबिल से पाठ किया। कार्यक्रम में स्टैफी, समिता, आयुष, रोहन, राकेश प्रसाद, तानिया, नैना आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद में क्रिसमस पर्व पर प्रार्थना करते मिशनरी सदस्य।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस पर्व मनाते समाज के लोग।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें