फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : घबराएं नहीं, पुलिस हर कदम पर साथ खड़ी है

Sun, 05 Oct 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/चांदपुर। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत पुलिस ने जागरूक करते हुए सुरक्षा का अहसास कराया। स्वावलंबी बनने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने धर्मनगरी गांव में महिलाओं के संग गोष्ठी की। चांदपुर पुलिस ने कन्या पाठशाला ग्राम इस्माईलपुर में जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एंबुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न सुरक्षा एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप निरीक्षक अब्दुल कादिर, आरक्षी मुकेश कुमार, महिला आरक्षी प्रीति तोमर रहे। शेरकोट के ग्राम पालकी ऐमन में महिला कांस्टेबल अमृता, रीनू ने ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बालिकाओं से छेड़छाड व साइबर अपराधों के बचाव के उपाय बताए। बढ़ापुर के मोहल्ला भजड़ावाला स्थित मदरसा हजरत आयशा गर्ल्स एजुकेशन अकादमी में हुई गोष्ठी में थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह, महिला पुलिसकर्मी अंजू रानी ने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने मोहल्ले में प्रभात फेरी निकालकर नारी सुरक्षा का संदेश दिया। स्योहारा के दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज, कादराबाद खुर्द में हुई गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक शिवानी चौहान और काजल तेवतिया ने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में महिलाएं बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। नहटौर के गांव जसमौरा में पुलिस ने महिला चौपाल लगाकर सुरक्षा व उनके अधिकारों के विषय में भी जागरूक किया। एसआई सोनू निगम रहे। कोतवाली देहात के ग्राम रोशनपुर प्रताप में महिला हेड कॉन्स्टेबल चित्रा भास्कर, कुसुम रानी ने महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें