फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर से लापता युवक की बाइक भागूवाला मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक की बाइक भागूवाला मिली
विज्ञापन

भागूवाला। भागूवाला क्षेत्र में हाईवे किनारे एक लावारिस बाइक मिली। पुलिस की छानबीन में बाइक नहटौर क्षेत्र के लापता युवक की होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही लापता युवक के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र में कठियारी नदी के पास बुधवार की सवेरे एक बुलेट बाइक हाईवे किनारे लावारिस मिली। सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, भागूवाला चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी तालाश करने के बाद भी बाइक स्वामी नहीं मिला। पुलिस की छानबीन में बाइक का स्वामी नहटौर के गांव शेखुपुरा लाला निवासी गौरव कुमार के होने की पुष्टि हुई। गौरव मंगलवार की शाम चार बजे से बाइक सहित लापता था। सूचना मिलते ही गौरव के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल जा रही है, लेकिन वह रिसीव नहीं हो रहा। परिजनों किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें