लापता ट्रैक्टर चालक का शव मिला
नहटौर। दो दिन से लापता ट्रैक्टर ड्राइवर का शव गांव के ही देव स्थल पर एक पेड़ से लटका मिला। गांव नसीरपुर बुजुर्ग निवासी प्रदीप कुमार एक शुगर मिल में ट्रैक्टर पर ड्राइवर की नौकरी करता था। 20 दिन पूर्व ही वह मिल से अपने घर आया था। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी था। घर आने के बाद वह रोजना शराब पीकर इधर-उधर चला जाता था। अचानक दो दिन पूर्व वह लापता हो गया। मंगलवार की सुबह को गांव की सीमा पर स्थित जब ग्रामीण साफ सफाई करने पहुंचें तो उन्होंने प्रदीप का शव जामुन के पेड़ पर लटका हुआ देखा। परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी गई। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शव को सीलकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।